Tuesday, November 19, 2019

ट्रैक्टर को 217 किमी की रफ्तार से दौड़ा कर बना दिया रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज auto

लंदन. ब्रिटेन के गाय मार्टिन ने ट्रैक्टर को 217 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। उपलब्धि हासिल करने पर मार्टिन ने कहा- 'जब मेरे पास ट्रैक्टर आया तो मैं काफी उत्साहित था। मोड़ आने पर मैं इसे तेजी से घुमा नहीं सकता था, क्योंकि इसके पीछे का एक्सेल थोड़ा अलग है। इसलिए मैंने सिर्फ गियर बदलने और गति बढ़ाने पर ध्यान दिया।'

आमतौर पर भारी इंजन वाले वाहन कम गति से चलते हैं। लेकिन इसे 'जेसीबी फास्टट्रैक टू' ट्रैक्टर को दो युवा इंजीनियरों ने आधुनिक तकनीक से तैयार किया है। इस कारण यह तेज भागने में सफल रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गाय मार्टिन और उनका ट्रैक्टर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xt5MNS

No comments:

Post a Comment