Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts

Friday, November 13, 2020

12 मिनी और 12 प्रो मैक्स को 6000 रुपए कम में खरीदने का मौका, जानिए क्या है पूरा ऑफर?

आईफोन 12 मिनी और आईफोन 12 प्रो मैक्स की सेलिंग अब भारतीय बाजार में शुरू हो चुकी है। दोनों नए मॉडल की प्री-बुकिंग बीते सप्ताह आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो के बाद शुरू हुई थी। दोनों फोन में कंपनी ने नए A14 बायोनिक चिप का इस्तेमाल किया है। वहीं, ये iOS 14 पर रन करते हैं। इन फोन पर HDFC बैंक कई शानदार ऑफर लेकर आई है।

आईफोन 12 सीरीज की खास बातें

  • इस सीरीज के सभी आईफोन 6 मीटर पानी में आधे घंटे तक डूब रहने के बाद भी काम करेंगे।
  • आईफोन 12 सीरीज की ड्रॉप परफॉर्मेंस 4 गुना बेहतर की गई है। यानी ये आईफोन 11 की तुलना में ज्यादा मजबूत है।
  • फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें सिरेमिक शील्ड का इस्तेमाल किया गया है।

आईफोन 12 मिनी और 12 प्रो मैक्स की कीमत

आईफोन 12 मिनी की शुरूआती कीमत 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 69,000 रुपए है। ये फोन 128GB और 256GB स्टोरेज वैरिएंट में भी उपलब्ध है। वहीं, आईफोन 12 प्रो मैक्स की शुरूआती कीमत 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1,29,900 रुपए है। इसे 256GB और 512GB स्टोरेज वैरिएंट में खरीद सकते हैं। यूएस की तुलना में ये फोन भारत में महंगे हैं

आईफोन मॉडल भारत यूस
आईफोन 12 मिनी 64GB 69,900 रुपए $699
आईफोन 12 मिनी 128GB 74,900 रुपए $749
आईफोन 12 मिनी 256GB 84,900 रुपए $849
आईफोन 12 प्रो मैक्स 128GB 1,29,900 रुपए $1,099
आईफोन 12 प्रो मैक्स 256GB 1,39,900 रुपए $1,119
आईफोन 12 प्रो मैक्स 512GB 1,59,900 रुपए $1,399

आईफोन 12 मिनी और 12 प्रो मैक्स पर सेल ऑफर

एक्सचेंज ऑफर के चलते कंपनी आईफोन 12 मिनी पर पर 22,000 और आईफोन 12 प्रो मैक्स पर 34,000 रुपए तक की छूट दे रही है। इसके साथ, आईफोन 12 मिनी HDFC क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 6,000 रुपए तक की छूट और आईफोन 12 प्रो मैक्स पर 5,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। HDFC डेबिट कार्ड पर भी 1,500 रुपए का बेनीफिट मिल रहा है।

आईफोन 12 मिनी के स्पेसिफिकेशन

इसमें 5.4-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। ये 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके लिए कंपनी ने अपने iOS को भी ऑप्टिमाइज्ड किया है। फोन में A14 बायोनिक चिप दी है।

फोन में 12 मेगापिक्सल के डुअल-रियर कैमरा दिए हैं। इनमें एक वाइड लेंस और दूसरा अल्ट्रा वाइड लेंस है। अल्ट्रा वाइड लेंस 120 डिग्री तक का एरिया कवर करता है। आईफोन 11 की तुलना में इसकी लो लाइट फोटोग्राफी क्वालिटी को 27 फीसदी बेहतर किया गया है। इसमें नया स्मार्ट HDR 3 कैमरा फीचर दिया है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

आईफोन 12 प्रो मैक्स के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.7-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी है। इसका रेजोल्यूशन 2778x1284 पिक्सल है। इसमें भी A14 बायोनिक चिप दी है, जो 5G सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा दिया है। जिसमें दो वाइड एंगल सेंसर और एक टेलीफोटो सेंसर है। ये 5X जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। इसे भी 8GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी से 20 घंटे वीडियो कॉलिंग, 12 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग, 80 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं। फोन को सिल्वर, ग्रेफाइट, गोल्ड और पेसिफिक ब्लू कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro Max Now on Sale in India; Price, Discounts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38OPeHM

SUV की 11000 रु में हो रही बुकिंग, 5 लाख हो सकती है कीमत; 360 डिग्री कैमरा वाली सेगमेंट की पहली कार

निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपनी न्यू कॉम्पैक्ट SUV मैग्नाइट 26 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। कपंनी ने लॉन्चिंग से पहले कार की अनऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक फेस्टिवल सीजन में कंपनी के शोरूम जाकर 11,000 और 25,000 रुपए तक की राशि के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि कंपनी जल्द ही इसकी ऑफिशियली बुकिंग भी शुरू कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए होगी।

निसान मैग्नाइट की संभावित एक्स-शोरूम कीमतें

वैरिएंट कीमत
1.0 XE 5.50 लाख रुपए
1.0 XL 6.25 लाख रुपए
1.0 XV 6.75 लाख रुपए
1.0 XV प्रीमियम 7.65 लाख रुपए
1.0 टर्बो XL 7.25 लाख रुपए
1.0 टर्बो XV 7.75 लाख रुपए
1.0 टर्बो XV प्रीमियम 8.65 लाख रुपए

नोटिफिकेशन जारी: 1 जनवरी से पुराने वाहनों के लिए FASTag होगा अनिवार्य, जानिए क्या है नया नियम?

भारत में इनसे होगा मुकाबला

यदि ऐसा माना लिया जाए कि निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए होती है, तब ये अपने सेगमेंट की कई कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, फोर्ड ईकोस्पोर्ट पर भारी पड़ा सकती है।

मॉडल शुरुआती कीमत
निसान मैग्नाइट 5.50 लाख (संभावित)
किआ सोनेट 6.71 लाख
हुंडई वेन्यू 6.75 लाख
फोर्ड ईकोस्पोर्ट 8.19 लाख

निसान मैग्नाइट का इंजन

इसे रेनो-निसान के नए सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें नेचुरली एस्पायर्ड B4D डुअल-VVT 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72hp पावर जनरेट करेगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके हायर वैरिएंट में HRA0 टर्बो-चार्ज्ड 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। ये 95hp का पावर जनरेट करेगा। हालांकि, कार को डीजल इंजन में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

निसान मैग्नाइट के स्पेसिफिकेशन

  • इस सेगमेंट में पहली बार 360 डिग्री अराउंड व्यू मॉनीटर दिया गया है, जो निसान किक्स से लिया गया है। इसमें चारों तरफ कैमरा दिए गए हैं, जो चारों तरफ का व्यू देते हैं। एक बटन दबाकर लिस्ट में से जरूरत के मुताबिक कैमरा व्यू चुन सकते हैं।
  • इसमें डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे कॉमन फीचर्स के अलावा व्हीकल डाइनैमिक्स कंट्रोल (वीडीसी) हिल स्टार्ट असिस्ट सिस्टम (एचएएस), ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर भी दिए हैं। इसमें टायर प्रेशर मॉनीटर सिस्टम के साथ एंटी रोल बॉर के साथ चैसिस और सस्पेंशन दिए हैं।
  • मैग्नाइट में वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया गया है, जो इस सेगमेंट की अन्य एसयूवी में नहीं मिलता। मैग्नाइट में वायरलेस चार्जिंग पैड ऑटो क्लाइमेट एयरकॉन नॉब के नीचे दिया गया है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार को कंपनी दिसंबर में लॉन्च कर सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.3 लाख रुपए से से लेकर 7.5 लाख रुपए तक हो सकती है।

कार कम्पेरिजन: एक जैसे पेट्रोल इंजन से लैस हैं टाटा अल्ट्रोज, मारुति बलेनो और न्यू हुंडई i20; इनमें कौन बेहतर?

निसान मैग्नाइट के सभी वैरिएंट की फीचर्स

निसान मैग्नाइट XE : इस एंट्री लेवल वैरिएंट में 16-इंच स्टील व्हील, डुअल-टोन इंटीरियर, फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट्स, रूफ-रेल्स और चारों पावर विंडो मिलेंगी। इसमें 3.5-इंच LCD डिस्प्ले मिलेगा।

निसान मैग्नाइट XL : इस वैरिएंट में 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल एंड फोल्डेबल विंग्स मिरर्स मिलेंगे।

निसान मैग्नाइट XV (हाई) : इसमें 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, LED डेटाइम लैम्प्स एंड फॉगलैम्प, 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 7-इंच TFT डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉइस रिकॉग्नाइजेशन टेक्नोलॉजी, रिवर्स कैमरा एंड पुश स्टार्ट बटन मिलेगा।

निसान मैग्नाइट XV (प्रीमियम) : इसमें LED बाइ-प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनीटर, ऑल-ब्लैक इंटीरियर, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nissan Magnite bookings open; booking amount starts at Rs 11,000


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pop4ln

भारत के पूर्व बैटिंग कोच ने कहा- धोनी के CSK की कप्तानी डु प्लेसिस को सौंपकर टीम में खेलने की उम्मीद

भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अगले IPL सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ देंगे। बांगर के मुताबिक धोनी टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस को सौंप देंगे। इसके बाद वे टीम में बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे।

IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहली बार 13वें सीजन में फ्लॉप साबित रही। टीम पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी, जबकि टीम की कमान भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान धोनी के हाथों में थी। धोनी का परफॉर्मेंस भी खास नहीं रहा।

डु प्लेसिस के अलावा कप्तानी का दूसरा विकल्प नहीं
बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, ‘‘धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे को देखते हुए उन्होंने सही समय पर फैसला लिया और विराट कोहली को कप्तानी सौंपी थी। इसके बाद भी वे खेलते रहे थे।’’

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच ने कहा, ‘‘मुझे महसूस हो रहा है कि IPL में भी वे ऐसा करेंगे और फाफ डु प्लेसिस को कमान सौंप देंगे, क्योंकि CSK में डु प्लेसिस के अलावा कोई और विकल्प नजर नहीं आ रहा है। साथ ही टीम ऐसे खिलाड़ी को भी रिलीज नहीं करना चाहेगी, जिसमें कप्तानी की काबिलियत हो।’’

धोनी IPL से रिटायरमेंट नहीं लेंगे
IPL के 13वें सीजन में धोनी ने अपने आखिरी मैच में टॉस के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि वे लीग से रिटायरमेंट नहीं लेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा था कि क्या यह IPL में उनका यलो जर्सी में आखिरी मैच है। इस पर धोनी ने तुरंत जवाब दिया था- बिल्कुल नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL के 13वें सीजन में CSK के लिए फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 449 रन बनाए। वहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 200 रन बनाए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nnCaxb

25 महिला खिलाड़ियों को 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, सुरक्षा के कारण देश के बाहर भी कैंप हो सकता है

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहली बार 25 महिला खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देगा। टेस्ट खेलने वाले 12 देशों की बात की जाए तो सिर्फ अफगानिस्तान में ही महिला टीम नहीं है। बोर्ड खिलाड़ियों को एक साल का कॉन्ट्रैक्ट देगा और हर छह महीने पर इसका रिव्यू किया जाएगा।

हालांकि महिला टीम के कैंप को लेकर असमंजस है। क्योंकि यहां की परंपरा के अनुसार महिला टीम का कैंप जब चल रहा होगा तब वहां कोई पुरुष नहीं हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से काबुल के बाहर महिलाओं का कैंप आयोजित करना बेहद मुश्किल है।

महिलाओं का स्पोर्ट्स में आना आसान नहीं

बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि यहां महिलाओं के लिए एजुकेशन, स्पोर्ट्स, हेल्स सेक्टर में आना आसान नहीं है। इस कारण हम धीरे-धीरे प्लानिंग कर रहे हैं। बोर्ड पुरुष खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत एक खिलाड़ी को एक साल में अधिकतम लगभग 70 लाख रुपए देता है। पुरुष टीम वनडे और टी20 दोनों रैंकिंग में मौजूदा समय में 10वें नंबर पर काबिज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अफगानिस्तान बोर्ड ने कहा कि यहां महिलाओं के लिए एजुकेशन, स्पोर्ट्स, हेल्स सेक्टर में आना आसान नहीं है। इस कारण धीरे-धीरे प्लानिंग कर रहे हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lw49dE

डिज्नी स्टार इंडिया का 2500 करोड़ रुपए का एड रेवेन्यू, इस बार स्टार को 18 स्पॉन्सर मिले थे

डिज्नी स्टार इंडिया ने आईपीएल के 13वें सीजन से करीब 2500 करोड़ रुपए का एडवरटाइजिंग रेवेन्यू जनरेट किया है। कई इंडस्ट्री एक्सपर्ट और सूत्रों के अनुसार, ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया ने टीवी से 2250 करोड़ रुपए का एड रेवेन्यू जनरेट किया जबकि वीडियो ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग सर्विस हॉटस्टार के एड-सेल्स से 200-250 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया।

स्टार इंडिया ने आईपीएल के पिछले सीजन से करीब 2200 करोड़ रुपए का एड रेवेन्यू जनरेट किया था। इसमें ब्रॉडकास्ट और हॉटस्टार दोनों का कुल रेवेन्यू था।

अगले सीजन में 9 टीम हुईं तो बोर्ड को अतिरिक्त 872 करोड़ रुपए मिलेंगे
आईपीएल के अगले सीजन में टीमों की संख्या बढ़ने का असर ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया पर भी पड़ेगा। अभी 8 टीमें खेलती हैं तो 60 मैच होते हैं। अगर 9 टीमें हुईं तो 76 मैच होंगे। ऐसे में ब्रॉडकास्टर को लाइसेंसिंग फीस के रूप में बोर्ड को 872 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने होंगे। यानी हर मैच के 54.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।

शुरुआती 41 मैच 700 करोड़ मिनट देखे गए
ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 13 के शुरुआती 41 मैच 21 अलग-अलग चैनलों पर 700 करोड़ मिनट देखे गए। यह पिछली बार से 28% ज्यादा है। आईपीएल 12 के शुरुआती 44 मैच 550 करोड़ मिनट देखे गए थे।

इस बार स्टार को 18 स्पॉन्सर मिले थे
स्टार को 18 स्पॉन्सर मिले, उसके पास 117 एडवरटाइजर थे। जबकि पिछले सीजन में स्टार इंडिया के पास 13 ऑन-एयर स्पॉन्सर थे। इस बार फेंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म, डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन लर्निंग एप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को-प्रजेंटिंग स्पॉन्सर थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL के 13वें सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता। फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दी थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eZkS6A

जम्मू कश्मीर के दो भाइयों ने बनाया टिकटॉक जैसा शॉर्ट वीडियो ऐप, 60 सेकेंड तक की वीडियो बना सकते हैं यूजर

जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले के दो भाइयों ने चीनी के शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक जैसा ऐप बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए दोनों भाइयों ने यह शॉर्ट वीडियो ऐप बनाया है। लद्दाख की गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद सरकार ने इसी साल जून में टिकटॉक पर बैन लगा दिया था।

ऐप डेवलपर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं दोनों भाई

ऐप डेवलपर टीपू सुल्तान वानी और उसके बड़े भाई मोहम्मद फारुख ने मिलकर नूक्यूलर (Nucular) नाम का यह शॉर्ट वीडियो ऐप बनाया है। फारुख सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इससे पहले वानी ने चीनी ऐप SHAREit जैसा ऐप 'फाइल शेयर टूल' (File Share Tool) भी बनाया था। फाइल शेयर टूल ऐप 40 MB प्रति सेकेंड की गति से फाइल ट्रांसफर करता है। फाइल शेयर टूल ऐप को बनाने के बाद दोनों भाइयों ने टिकटॉक जैसा ऐप बनाने का फैसला किया था।

एक महीने में बनाया नूक्यूलर

टीपू सुल्तान वानी ने कहा कि शेयरचैट जैसा ऐप फाइल शेयर टूल बनाने के बाद हमें लोगों से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला। कई लोगों ने ई-मेल भेजकर कहा कि हमें टिकटॉक जैसा ऐप बनाना चाहिए। इसके बाद हमने नूक्यूलर ऐप बनाने पर काम शुरू किया। इसमें हमें करीब एक महीने का समय लगा। मैंने यह ऐप बड़े भाई के साथ मिलकर बनाया है। वानी ने कहा कि इस ऐप पर सॉन्ग, डायलॉग या ड्यूट बनाया जा सकता है।

ऐप बनाने में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

वानी ने कहा कि अच्छे यूजर अनुभव के लिए इस ऐप को बनाने में गूगल प्ले पर उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वानी ने कहा कि हमने उस तकनीक का इस्तेमाल किया है जो स्लो इंटरनेट स्पीड पर भी तेजी से वीडियो लोड करने में मदद करती है। हमने इस ऐप पर वास्तविक प्रभाव उपलब्ध कराए हैं। इन फीचर्स वाला कोई भी वीडियो शेयरिंग ऐप भारतीय बाजार में मौजूद नहीं है।

ऐप में कई प्रकार के फिल्टर मौजूद

वानी ने बताया कि इस ऐप में ARmask, ब्यूटी फिल्टर, VR बैकग्राउंड के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि हम इस ऐप में और फिल्टर व एडिटिंग टूल्स जोड़ेंगे। वानी के मुताबिक, इस ऐप पर 5 से 60 सेकेंड तक के वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा यूजर किसी भी वीडियो को एडिट, कट या उसमें म्यूजिक जोड़ सकते हैं। यह एक 4K रेजोल्यूशन ऐप है।

5000 फॉलोवर जोड़ने वालों को नकद मिलेंगे 2000 रुपए

वानी के मुताबिक, इस ऐप पर एक प्रतियोगिता भी लॉन्च की गई है। जो भी यूजर इस ऐप पर सबसे पहले 5 हजार फॉलोअर जुटाएगा, उसे 2000 रुपए की नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अगले अपडेट पर काम कर रहे हैं ताकि यूजर लाइक और शेयर के आधार पर भी कमाई कर सकें। दोनों भाइयों की ओर से टिकटॉक का वैकल्पिक ऐप बनाए जाने पर बडगाम के लोगों में खुशी का माहौल है।

प्ले स्टोर पर मिल रहा है बेहतर रेस्पॉन्स

नूक्यूलर (Nucular) को गूगल प्ले स्टोर पर बेहतर रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस ऐप का साइज 46MB है। इस ऐप के अभी तक 1 हजार से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4 स्टार रिव्यू मिला है। 12 नवंबर को ही ऐप का ताजा अपडेट रिलीज हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लद्दाख की गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद सरकार ने इसी साल जून में टिकटॉक पर बैन लगा दिया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nhj9wm

फेसबुक का मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए नया फीचर 'वैनिश मोड'; अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अपने मैसेंजर और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया फीचर वैनिश मोड लाॅन्च करने जा रही है। मैसेंजर यूजर्स के लिए इसे पहले रोलआउट किया जाएगा।

इस फीचर के इनेबल होने के बाद जैसे ही आप मैसेज पढ लेंगे और चैट से बाहर आते ही वह खुद व खुद गायब हो जाएगा। वैनिश मोड में टैक्स्ट, इमोजी, इमेजेज, वाॅयस मैसेज और स्टिकर सभी रीड करने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे।

कैसे करेगा यह फीचर काम

फेसबुक के इस नए फीचर को यूज करना काफी आसान है। वैनिश मोड का अपडेटशन आने के बाद मैसेंजर चैट थ्रेड स्वाइप अप करते ही फीचर इनेबल हो जाएंगे। इसके बाद स्क्रीन डार्क हो जाएगी। वहीं, स्वाइप अप करने के बाद फिर से नार्मल मोड में आ जाएंगे।

अगर आप इस फीचर को डिसेबल करना चाहते हैं तो आपको स्क्रीन के ऊपर दिखाई दे रहे टर्न ऑफ वैनिश मोड बटन पर टैप करना पडेगा। इसे जल्द ही रोलआउट किया जाएगा।

वॉट्सऐप में आ रहा है डिसअपेयरिंग फीचर

बता दें कि हाल ही में फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए डिसअपेयरिंग फीचर को रोलआउट कर दिया है। डिसअपेयरिंग फीचर के जरिए यूजर्स को सात दिन बाद चैट से अपने आप मैसेज गायब करने की सुविधा दी जा रही है।

वॉट्सऐप का यह मैसेज डिसअपेयरिंग फीचर इंडिविजुअल चैट और ग्रुप चैट दोनों के लिए है। हालांकि, ग्रुप चैट में केवल एडमिन ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, यह फीचर फॉरवर्डेड मैसेज पर काम नहीं करेगा। साथ ही मैसेज डिसअपेयरिंग फीचर के जरिए यूजर्स मैसेज कॉपी करके सेव कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After WhatsApp, Facebook Messenger introduces new ‘Vanish Mode’: Here’s how it works


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eXcuod

पटाखे जलाना पर्यावरण के लिए बेहतर, बारूद की खुशबू से होता है मच्छरों का सफाया? जानें इस दावे का सच

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दिवाली पर पटाखे जलाने से पर्यावरण को फायदा भी होता है।

वायरल मैसेज में दावा है कि बारूद की खुशबू से मच्छरों और कई तरह के कीड़ों का सफाया हो जाता है। इसलिए बड़ी तादात में पटाखे फोड़े जाने चाहिए।

दिवाली पर हर साल की तरह इस साल भी पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण को लेकर बहस छिड़ी हुई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली-एनसीआर में 9 से 30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। न सिर्फ दिल्ली, बल्कि देश के जिन-जिन राज्यों में एयर क्वालिटी खराब है, वहां भी पटाखे नहीं बेचे जाएंगे

एक बड़ा तबका मानता है कि लोगों को पटाखे जलाने से रोकना गलत है। ट्विटर पर #हम_तो_पटाखे_फोड़ेंगे टॉप ट्रेंड में चल रहा है। सोशल मीडिया पर प्रदूषण के पीछे पटाखों को जिम्मेदार ठहराए जाने वाले तर्कों के विरोध में कई मैसेज वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक मैसेज की दैनिक भास्कर ने पड़ताल की।

और सच क्या है ?

  • गूगल पर हमें अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने से भी ऐसी कोई रिसर्च रिपोर्ट नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि बारूद की खुशबू से मच्छरों और कीड़ों का सफाया होता है।
  • बारूद से मच्छरों का सफाया होने वाले दावे का सच जानने के लिए हमने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कपिल देव से संपर्क किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे को भ्रामक बताया।
  • डॉ. कपिल के अनुसार, पटाखों से होने वाले धुएं से मच्छर भागते हैं, ये बात सही है। लेकिन, यह धुआं मच्छरों से ज्यादा इंसानों के लिए हानिकारक है। वहीं बारूद की खुशबू से मच्छरों या अन्य कीड़ों का सफाया होने वाली बात अब तक किसी भी साइंटिफिक स्टडी में सिद्ध नहीं हुई है।
  • 2018 में यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस एंड पॉलिसी ने दिल्ली की खराब हवा पर पटाखों के असर पर एक रिसर्च की थी। इसके लिए 2013 से 2016 तक का डेटा लिया गया था।
  • इस रिसर्च के मुताबिक, दिल्ली में हर साल दिवाली के अगले दिन PM 2.5 की मात्रा 40% तक बढ़ती है। दिवाली के दिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे के बीच PM2.5 में 100% की बढ़ोतरी हो गई। PM2.5 यानी हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण। इन कणों के बढ़ने से ही एयर क्वालिटी खराब होती है।
  • इन सबसे साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा पटाखों से पर्यावरण को होने वाले फायदे से जुड़ा दावा पूरी तरह फेक है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Diwali Firecrackers Gunpowder Kills Mosquitoes; Fake News Viral On Social Media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38BHoBs

कोरोना का खतरा घटाने के लिए डायबिटीज के रोगी ब्लड शुगर कंट्रोल में रखें, एक्सरसाइज करें और खाने में प्रोटीन अधिक लें

महामारी में एक बात साबित हो चुकी है कि डायबिटीज के मरीजों में कोरोना का संक्रमण होने का खतरा अधिक है। कोरोना के संक्रमण से जूझने वाले 25 मरीज डायबिटीज से परेशान हैं। देश में डायबिटीज के ज्यादातर रोगी 28 से 60 साल के बीच के हैं। इसलिए कोरोना के मामले बढ़ने का खतरा भी ज्यादा है।

एक और बात सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है। कोविड-19 स्वस्थ लोगों में डायबिटीज की वजह भी बन सकता है और जो पहले से डायबिटीज से जूझ रहे हैं उनकी हालत और बिगाड़ सकता है। दुनियाभर के 17 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम के एक पैनल ने दुनियाभर के कई मामलों पर रिसर्च के बाद ये बात कही है। अब तक हुए क्लीनिकल ट्रायल में कोविड-19 और डायबिटीज के बीच ये महत्वपूर्ण कनेक्शन ढूंढ़ा गया है।

आज वर्ल्ड डायबिटीज डे है, इस मौके पर एक्सपर्ट से जानिए कोरोना और डायबिटीज का क्या है कनेक्शन...

4 पॉइंट से समझिए कोविड-19 और डायबिटीज का कनेक्शन

  • स्वस्थ लोगों में ऐसे बढ़ता है खतरा: एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश केसवानी का कहना है कि कोविड-19 का वायरस सीधे पेंक्रियाज में मौजूद इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं को संक्रमित कर सकता है। बीटा कोशिकाओं के डैमेज होने पर मरीजों में इंसुलिन बनने की कैपेसिटी कम हो जाएगी। ऐसे में जो स्वस्थ हैं उनमें भी नई डायबिटीज का खतरा बढ़ेगा।
  • टाइप-1 डायबिटीज भी हो सकती है: कई बार संक्रमण ज्यादा गंभीर होता है, ऐसी स्थिति में टाइप-1 डायबिटीज या डायबिटिक कीटोएसिडोसिस भी हो सकता है। डायबिटिक कीटोएसिडोसिस उस स्थिति को कहते हैं जब इंसुलिन की बहुत अधिक कमी के कारण शरीर में शुगर का लेवल ज्यादा बढ़ जाता है।
  • स्ट्रेस भी एक फैक्टर है: अगर किसी में डायबिटीज की शुरुआत हुई है और उसे नहीं मालूम है, इस दौरान वायरस का संक्रमण होता है तो स्ट्रेस के कारण भी नई डाइबिटीज विकसित हो सकती है।
  • इसलिए डायबिटिक लोगों को खतरा ज्यादा: डायबिटीज के रोगियों में हर संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे रोगियों में इम्यून सिस्टम की कोशिकाओं (लिम्फोसाइट्स, न्यूट्रोफिल्स) की कार्य क्षमता कम हो जाती है। इस वजह से शरीर में एंटीबॉडीज कम बनती हैं। बीमारी से लड़ने की ताकत कम होने के कारण ये बाहरी चीजों (वायरस, बैक्टीरिया) को खत्म नहीं कर पाती नतीजा जान का जोखिम बढ़ता जाता है।

ऐसे मरीजों में ऑक्सीजन का लेवल घटने का खतरा अधिक

मुम्बई के जसलोक हॉस्पिटल के डायबिटीज एक्सपर्ट शैवाल चंडालिया कहते हैं, डायबिटीज के मरीजों में संक्रमण हुआ तो ऑक्सीजन का लेवल घट सकता है और वेंटिलेटर की जरूरत पड़ सकती है। इनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी अधिक रहता है। कोरोना के कुछ मरीजों को इलाज के दौरान स्टेरॉयड्स दिए जाते हैं जो ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा सकते हैं। ऐसे में मरीज को इंसुलिन देकर स्थिति को कंट्रोल किया जाता है। एक और बात का ध्यान रखने की जरूरत है, शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें।

कोरोना से जूझने वाले मरीजों को इमरजेंसी केयर की जरूरत

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के एंड्रोक्राइनोलॉजी की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रिचा चतुर्वेदी ने बताया, अगर टाइप-2 डायबिटीज वालों में कोरोना का संक्रमण होता तो हालत नाजुक होने का खतरा ज्यादा रहता है। संक्रमण के बाद जैसे-जैसे वायरस अपना असर छोड़ता है मरीज में सूजन बढ़ती जाती है।

ऐसे मरीजों में थकान, मांसपेशियों में दर्द, अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब करना, सांस लेने में तकलीफ होना और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्षण नजर आते हैं। इन्हें इमरजेंसी केयर की जरूरत होती है।

इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के रेस्पिरेट्री मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. निखिल मोदी कहते हैं, हॉस्पिटल में आने वाले कोरोना के मरीजों में 20 से 30 फीसदी तक डायबिटीज के रोगी थे। इनकी हालत नाजुक थी। इनके लिए डायबिटीज से जुड़ी दवाएं और इंसुलिन लेना जरूरी था।

महामारी में सबसे जरूरी सलाह है कि शुगर लेवल कंट्रोल में रखें, दवाएं समय पर लें। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बिना मास्क बाहर न निकलें।

ये भी पढ़ें

कोख में पल रहे बच्चे को हुई डायबिटीज, सामने आया दुनिया का पहला ऐसा मामला

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर दिमाग की संरचना बदल रहे; लोगों की सोचने की क्षमता और याददाश्त घट रही

डायबिटीज के रोगी तनाव से बचें, इससे ब्लड शुगर बढ़ता है

बार-बार पेशाब और आंखों में धुंधलापन भी डायबिटीज का लक्षण



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
covid19 and diabetes connection why diabetes patients has higher risk of infection


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38G1U3O

Thursday, November 12, 2020

रोहित शर्मा गांगुली और धोनी जैसे, उन्हें फ्रंट से कप्तानी और गेंदबाजों पर भरोसा करना पसंद

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तुलना सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के साथ की है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार IPL जीता। बुधवार को फाइनल में उसने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। पठान के पहले गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग भी रोहित की कप्तानी की तारीफ कर चुके हैं।

पठान गांगुली और धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। इरफान का मानना है कि रोहित भी गांगुली की तरह अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं। इसके अलावा वे धोनी की तरह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हैं।

रोहित ने जयंत यादव का सही इस्तेमाल किया

पठान ने कहा, “ फाइनल में रोहित ने जिस तरह जयंत यादव का बॉलिंग में इस्तेमाल किया, वह शानदार था। इससे पता चलता है कि वह अपने गेंदबाजों पर कितना भरोसा करते हैं।” ऐसा ही धोनी और गांगुली भी करते थे।”

हालात के मुताबिक बदलाव

पठान ने कहा, “रोहित ने IPL में हालात के मुताबिक बदलाव किए। जब करीबी मामले आए तो वे 17वें ओवर में बुमराह से गेंदबाजी कराई। आम तौर पर रोहित बुमराह को 18वें ओवर में लाते थे। इसी तरह उन्होंने शुरुआत में कीरोन पोलार्ड से गेंदबाजी नहीं कराई। लेकिन जब विकेट पर गेंद तेजी से जा रही थी, तो उन्होंने पोलार्ड का इस्तेमाल किया।”

रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

रोहित न केवल आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। बल्कि सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में 2013,2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। वहीं 2009 में खिताब जीतने वाली डेक्कन चार्जर्स की टीम में भी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने IPLमें पांचवी बार खिताब जीता है। रोहित 6 बार ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी भी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ltugSm

आपको भी सताता है बाइक-स्कूटर चोरी होने का डर, तब एंटी थीप डिस्क ब्रेक लॉक खत्म करेगा टेंशन

टू-व्हीलर को चोरी से बचाने के लिए लॉक के साथ कंपनियों अब ट्रैकर का भी इस्तेमाल करने लगी हैं। हालांकि, इसके बाद भी टू-व्हीलर की सेफ्टी जरूरी हो जाती है। आपकी भी अपने टू-व्हीलर की चोरी का डर सताता है, तब आप एंटी थीप लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लॉक बाइक या स्कूटर के डिस्क ब्रेक को लॉक कर देता है।

क्या है एंटी थीप डिस्क ब्रेक सिक्योरिटी लॉक?
इस लॉक का इस्तेमाल उन सभी बाइक, स्कूटर या उन सभी टू-व्हीलर में किया जा सकता है, जिनमें डिस्क ब्रेक दिया होता है। इसे ब्रेक में लगा दिया जाता है। जिसके ब्रेक लॉक हो जाता है। यानी कोई आपको गाड़ी को चोरी करने की कोशिश करता है तब वो उसे स्टार्ट तो कर लेगा, लेकिन आगे नहीं ले जा पाएगा।

डिस्क ब्रेक सिक्योरिटी लॉक के स्पेसिफिकेशन
ये पोर्टेबल लॉक होता है जिसे आप आसानी से अपने साथ लेकर चल सकते हैं। इसकी मैन्युफैक्चरिंग में स्टील, आयरन और जिंक अलॉय का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से ये काफी मजबूत हो जाता है। इसकी चाबी भी फीमेल पोर्ट के साथ आती है। यानी इन लॉक में कोई दूसरी चाबी इस्तेमाल नहीं की जा सकती है। आप अपनी बाइक के कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से इस लॉक को चुन सकते हैं। जिससे आपकी बाइक स्टाइलिश भी नजर आएगी।

लॉक की कीमत
इस लॉक की ऑनलाइन कीमत करीब 200 रुपए है। अलग-अलग कंपनी और क्वालिटी के हिसाब से कीमत में 100 रुपए तक का अंतर आ जाता है। वहीं, अलग-अलग वेबसाइट या ऑफलाइन मार्केट में भी इसकी कीमत अलग हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anti Theft Disc Brack Security Lock for All Bike and Scooter; Price and Specification


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38CWk21

दीया-कैंडल जलाने से पहले सैनेटाइजर का इस्तेमाल न करें, सांस के मरीज इन्हेलर साथ रखें; दिवाली में ये 5 बातें याद रखें

दिवाली मनाने जा रहे हैं तो दो बातें पहले समझ लें। पहली, कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि एयर पॉल्यूशन कोरोना के खतरे को बढ़ाता है। दूसरा, इस समय हवा में पाल्यूशन का लेवल काफी अधिक बढ़ जाता है। जो सीधे तौर पर फेफड़ों पर बुरा असर छोड़ता है। इसलिए दिवाली को सेलिब्रेट करें लेकिन कोविड-19 और एयर पॉल्यूशन के बीच कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। एक्सपर्ट से जानिए क्या करें और क्या न करें...

5 पॉइंट्स : कोविड-19 और वायु प्रदूषण के बीच ऐसे मनाएं सुरक्षित दिवाली

1. दीया या मोमबत्ती जलाने से पहले सैनेटाइज़र का इस्तेमाल न करें
इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटलस, नई दिल्ली के सीनियर पल्मोनोलोजिस्ट डॉ. राजेश चावला कहते हैं, दीया या मोमबत्ती जलाने से पहले अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर का प्रयोग बिल्कुल न करें। यह आग पकड़ सकता है और दुर्घटना हो सकती है। सैनेटाइजर लगाने के 15 से 20 मिनट बाद ही आग से जुड़े काम करें। बेहतर होगा कि सैनेटाइजर की जगह साबुन और पानी का इस्तेमाल करें।

2. एयर पॉल्यूशन के ये साइडइफेक्ट नजरअंदाज न करें
एयर पॉल्यूशन कई तरह से शरीर पर बुरा असर छोड़ता है। सांस के रोग जैसे सीओपीडी, ब्रॉन्कियल अस्थमा के लक्षण गंभीर होने लगते हैं। थकान, सिरदर्द के अलावा आंख, नाक और गले में जलन हो सकती है। कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर बुरा असर होता है। ऐसे लक्षण दिखने पर फिजिशियन की सलाह लें।

3. आंखों का विशेष ख्याल रखें

आई एक्सपर्ट डॉ. संदीप बुटन कहते हैं, एयर पॉल्यूशन और पटाखे के धुएं से आंखों से पानी आना, लाल हो जाना और खुजली जैसे लक्षण दिख सकते हैं। धुंधला दिखना या कम दिखने की तकलीफ हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एयर पॉल्यूशन में मौजूद रसायनों का सीधा असर आंसुओं के बनने की क्षमता पर पड़ता है।

बेहतर होगा कि जिन जगहों पर पॉल्यूशन और डस्ट अधिक है वहां जाने से बचें। अगर जाना जरूरी है तो चश्मा लगाएं और वापस लौटने के बाद आंखों को सादे पानी से धोएं। कुछ आई ड्रॉप्स भी पॉल्यूशन का असर घटाते हैं, इसे एक्सपर्ट की सलाह से ले सकते हैं।

4. ये सावधानियां एयर पाल्यूशन के असर को कम करेंगी

  • घर का वेंटिलेशन न बिगड़ने दें। बीच-बीच में घर की खिड़कियां खोल दें, ताकि ताज़ी हवा आती रहे।
  • एहतियात के तौर पर मास्क जरूर पहनें। ये कोरोना के साथ प्रदूषण के असर को भी कुछ हद बचाने का काम करेगा।
  • आंखों में जलन या खुजली होने पर रगड़ें नहीं। पानी से छीटें मारकर आंखों को धोएं।
  • सुबह और शाम को पॉल्यूशन अधिक होता है इसलिए खुले में एक्सरसाइज करने की जगह कमरे ही करें तो बेहतर है।

5. इम्युनिटी बढ़ाने वाली डाइट लें
त्योहार के दौरान बनने वाले पकवानों को एंजॉय करें लेकिन डाइट में विटामिन-सी, मैग्नीशियम और ओमेगा फैटी एसिड्स से युक्त चीजों को शामिल करें। ये रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाएंगे। इसके लिए मौसमी, संतरा, ड्राय फ्रूट्स ले सकते हैं।

6. अपने साथ इन्हेलर और दवाएं लें
सांस के रोगी खासतौर पर अपने साथ इन्हेलर और जरूरी दवाएं जरूरी रखें। इसके अलावा ऐसे मरीज़ जो कोविड-19 से ठीक हुए हैं और जिन्हें सांस की समस्याएं हैं वो घर में ही दिवाली सेलिब्रेट करें तो ज्यादा बेहतर है।

ये भी पढ़ें

अगले 4 माह गंभीर, अस्थमा-कार्डियक अरेस्ट से मरीजों और बुजुर्गों को हमें बचाना ही होगा क्योंकि मौत का खतरा और बढ़ेगा

वायु प्रदूषण से बढ़ती है श्वसन और फेफड़े संबंधी बीमारियां, तुलसी, गुड़ और त्रिफला के गुण रखेंगे फिट

लॉकडाउन से हेल्दी हुई आबोहवा; 22 शहरों की हवा 44% तक बेहतर हुई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
celebrate diwali in pandemic and air pollution know what precautions one should take


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36y3KB4

IPL की व्यूअरशिप पिछले सीजन की तुलना में 28 फीसदी तक बढ़ी

मंगलवार को खत्म हुए आईपीएल के 13वेें सीजन को रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिली। इस सीजन की व्यूअरशिप पिछले सीजन की तुलना में 28% बढ़ गई। फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर लोगों की एक्टिविटी और एंगेजमेंट भी बढ़ा। इस बार फैंटेसी स्पोर्ट्स की लोकप्रियता में भी वृद्धि हुई। एफआईएफएस और केंटर के सर्वे के अनुसार, 60% से ज्यादा यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने लीग के दौरान फैंटेसी स्पोर्ट्स को ज्यादा फॉलो किया।

वहीं, लीग के टाइटल स्पॉन्सर के अनुसार, मैच के दौरान जिन फैंस ने उनके फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर टीम बनाई थी, उसमें से 79% फैंस ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए मैच देखे। फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक वॉल्यूम 44.4% बढ़ा। फैंस के लिए इस बार टीमों ने वर्चुअल वॉल बनाई थीं। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने फैंस से जुड़ने के लिए डिजिटल इनिशिएटिव लॉन्च किया था। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स ने कम्युनिटी बेस्ड प्रोग्राम सुपर रॉयल्स भी लॉन्च किया था।

बोर्ड ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन शानदार होगा

दुबई. टी20 वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाना है। आईसीसी और बीसीसीआई ने गुरुवार को टूर्नामेंट को समय पर कराने की बात कही। आईसीसी के सीईओ मनु साहनी ने कहा, ‘दीवाली दो दिन बाद है और भारत में होने वाले टूर्नामेंट की उलटी गिनती भी इसके साथ शुरू हो गई है।’ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘हमारे लिए वर्ल्ड कप की मेजबानी करना सम्मान की बात है। इसका आयोजन शानदार होगा।’

कोहली के हटने से ऑस्ट्रेलिया के ब्रॉडकाॅस्टर को बड़ा नुकसान

सिडनी. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद लौट आएंगे। इस फैसले से ब्रॉडकास्टर को बड़ा नुकसान हो सकता है। टेस्ट सीरीज का प्रसारण चैनल-7 पर होना। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चैनल ने सीरीज का प्रमोशन विराट कोहली को लेकर ही तैयार किया है क्योंकि वे इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। अब चैनल 7 सीरीज के उन टेस्ट मैचों के प्रमोशन से कोहली का नाम हटाएगा। कोहली सिर्फ 1 ही टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। चैनल-7 और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले से विवाद है। इस कारण चैनल ने 2400 करोड़ रुपए की डील से हटने की धमकी दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL viewership up by 28% over last season


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lt9pyy

एंडोरा के खिलाफ क्रिस्टियानो ने दागा 102वां इंटरनेशनल गोल, पिछले 50 मैच में दागे 50 गोल

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल गोल्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। एंडोरा के खिलाफ बुधवार को खेले गए फ्रेंडली मैच में रोनाल्डो ने अपना 102वां इंटरनेशनल गोल दागा। वह ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली डेई के रिकॉर्ड 109 इंटरनेशनल गोल्स से सिर्फ 7 गोल पीछे हैं।

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले टॉप-10 प्लेयर्स

प्लेयर देश इंटरनेशनल गोल मैच करियर
अली डेई ईरान 109 149 1993-2006
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 102 168 2003-
फेरेन पुस्कस हंगरी 84 85 1945-1956
गॉडफ्रे चितालू जाम्बिया 79 111 1968-1980
हुसैन सईद इराक 78 137 1977-1990
पेले ब्राजील 77 92 1957-1971
सांदोर कोसिच हंगरी 75 68 1948-1956
कुनिशिगे कामामोतो जापान 75 76 1964-1977
बशर अब्दुल्ला कुवैत 75 134 1996-2007
सुनील छेत्री भारत 72 115 2005-

2003-2014 तक रोनाल्डो ने 118 मैचों में 52 गोल दागे

साल कितने मैच खेले गोल
2003 2 0
2004 16 7
2005 11 2
2006 14 6
2007 10 5
2008 8 1
2009 7 1
2010 11 3
2011 8 7
2012 13 5
2013 9 10
2014 9 5
कुल मैच खेले- 118

कुल गोल किए- 52

35 साल के रोनाल्डो ने अपने 17 साल के करियर में अब तक 168 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। लेकिन उम्र के साथ कमजोर होने की जगह, उनके गोल करने का रेट और बढ़ गया है। अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती 11 सालों (2003-2014) में रोनाल्डो ने 118 मैच खेले। इसमें उन्होंने 52 गोल दागे। जबकि 2015 से लेकर अब तक उन्होंने 50 मैच खेले 50 गोल दागे हैं। 2015 से लेकर अभी तक औसतन वे हर मैच में 1 गोल दाग रहे हैं।

2003-2014 तक रोनाल्डो ने 118 मैचों में 52 गोल दागे

साल कितने मैच खेले गोल
2003 2 0
2004 16 7
2005 11 2
2006 14 6
2007 10 5
2008 8 1
2009 7 1
2010 11 3
2011 8 7
2012 13 5
2013 9 10
2014 9 5
कुल मैच खेले- 118

कुल गोल किए- 52

2015 से लेकर अब तक 50 मैच खेले, 50 गोल दागे

साल कितने मैच खेले गोल
2015 5 3
2016 13 13
2017 11 11
2018 7 6
2019 10 14
2020 4 3
कुल मैच खेले- 50 कुल गोल किए- 50

2015 में 30वां बर्थडे मनाने के बाद जिस स्पीड से वे गोल दाग रहे हैं, उस औसत से वे अगले 8 मैचों में ईरान के अली दाई के 109 गोल्स के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रोनाल्डो ने अपना पहला गोल अपने 8वें मैच में ग्रीस के खिलाफ 2004 में दागा था। वहीं, 50वां गोल 2014 के फीफा वर्ल्ड कप में घाना के खिलाफ किया था। रोनाल्डो ने अपना 100वां गोल इसी साल सितंबर में स्वीडन के खिलाफ नेशंस लीग में दागा था।

सिर्फ 2 खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल मैच 100 से ज्यादा गोल किए हैं। अगर मौजूदा खिलाड़ियों की बात करें, तो रोनाल्डो के आसपास अभी कोई खिलाड़ी नहीं है। भारत के सुनील छेत्री ही 72 इंटरनेशनल गोल्स के साथ मौजूदा खिलाड़ियों में उनसे पीछे हैं। वहीं, अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर लियोनल मेसी 71 गोल्स के साथ 15वें नंबर पर हैं।

रोनाल्डो ने लिथुआनिया और स्वीडन के खिलाफ सबसे ज्यादा 7-7 गोल दागे हैं। वहीं, अर्जेंटीना और ग्रीस समेत 17 देशों के खिलाफ उन्होंने सबसे कम 1 गोल किया है।

टॉप-10 देश जिनके खिलाफ रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा गोल किए

देश गोल्स
लिथुआनिया 7
स्वीडन 7
एंडोरा 6
आर्मेनिया 5
लातविया 5
लक्जैमबर्ग 5
एस्टोनिया 4
फरो आइलैंड 4
हंगरी 4
नीदरलैंड्स 4

रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा गोल UEFA यूरो क्वालिफाइंग मैच में किए हैं। उन्होंने UEFA यूरो क्वालिफाइंग के 35 मैच में 31 गोल किए हैं। जबकि 38 FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन मैच में 30 गोल दागे हैं।

UEFA यूरो क्वालिफाइंग में रोनाल्डो के सबसे ज्यादा गोल

कॉम्पिटीशन मैच खेले गोल्स
फ्रेंडली 49 18
UEFA यूरो क्वालिफाइंग 35 31
UEFA यूरोपियन चैम्पियनशिप 21 9
UEFA नेशंस लीग 4 5
FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन 38 30
FIFA वर्ल्ड कप 17 7
FIFA कन्फेडरेशन कप 4 2
टोटल 168 102

रोनाल्डो ने अपने करियर में कुल 9 बार गोल की हैट्रिक लगाईं हैं। उन्होंने अपनी अंतिम हैट्रिक गोल 2019 में लिथुआनिया के खिलाफ UEFA यूरो क्वालिफाइंग मैच में की थी।

रोनाल्डो ने लिथुआनिया के खिलाफ 2 हैट्रिक दागे

हैट्रिक नंबर साल किसके खिलाफ
1 2013 नॉर्दर्न आयरलैंड
2 2013 स्वीडन
3 2015 आर्मेनिया
4 2016 एंडोरा
5 2017 फरो आइलैंड
6 2018 स्पेन
7 2019 स्वीट्जरलैंड
8 2019 लिथुआनिया
9 2019 लिथुआनिया

रोनाल्डो ने अब तक कुल 22 गोल बाएं पैर से किए हैं। वहीं, 55 गोल दाएं पैर से किए हैं। जबकि 25 गोल उन्होंने हेडर से किए हैं। रोनाल्डो ने 10 गोल डायरेक्ट फ्री किक से किए हैं। जबकि 81 गोल ओपन प्ले यानी मैच के दौरान किए। जबकि 11 गोल पेनल्टी में दागे।

रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल करियर में सबसे ज्यादा गोल मैच के 76 से 85वें मिनट में किए। वहीं, 11 से 20वें मिनट में उनके गोल करने का लय सबसे कम है।

सेकंड हाफ में ज्यादा गोल करते हैं रोनाल्डो

मैच में कब से कब तक गोल दागे
1 से 10 मिनट 10 (3 पेनल्टी)
11 से 20 मिनट 2
21 से 30 मिनट 14 (3 पेनल्टी)
31 से 40 मिनट 9 (2 पेनल्टी)
41 से हाफ टाइम 6
फर्स्ट हाफ टोटल 41
46 से 55 मिनट 8
56 से 65 मिनट 14
66 से 75 मिनट 8 (1 पेनल्टी)
76 से 85 मिनट 19 (2 पेनल्टी)
86 से फुल टाइम 12
सेकंड हाफ टोटल 61


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एंडोरा के खिलाफ बुधवार को खेले गए फ्रेंडली मैच में रोनाल्डो ने अपना 102वां इंटरनेशनल गोल दागा।-फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lrrld1

टॉप-6 महंगे बैट्समैन में 5 कैप्टन, इनमें धोनी का एक रन सबसे महंगा 7.5 लाख रु. में पड़ा

IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहली बार 13वें सीजन में फ्लॉप साबित रही। टीम पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी, जबकि टीम की कमान भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। टॉप-6 सबसे महंगे बल्लेबाजों में 5 अपनी टीम के कप्तान भी हैं। इनमें धोनी ऐसे बल्लेबाज हैं, जो परफॉर्मेंस के मामले में फ्रेंचाइजी को सबसे महंगे पड़े।

धोनी ने सीजन में 14 मैच खेले, जिनमें 25 की औसत से सिर्फ 200 रन बनाए हैं। उन्हें अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे युवा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी पीछे छोड़ दिया। ऋतुराज ने सिर्फ 6 मैच में 204 रन बना डाले। चेन्नई ने इस युवा बल्लेबाज को बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा था।

हाई प्राइज वाले प्लेयर्स में वॉर्नर का परफॉर्मेंस पैसा वसूल
सीजन के हाई प्राइज वाले प्लेयर्स में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का परफॉर्मेंस पैसा वसूल रहे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ रिटेन किया था। हालांकि, आंकड़ों को नजरअंदाज करें तो सबसे पैसा वसूल कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5वीं बार खिताब जिताया।

पडिक्कल ने डेब्यू सीजन में कप्तान कोहली से ज्यादा रन बनाए
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने परफॉर्मेंस से विराट कोहली समेत कई दिग्गजों इंप्रेस किया है। वे टीम के रेगुलर ओपनर रहे। उन्होंने 15 मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा 473 रन बनाए। RCB के कप्तान कोहली 15 मैच में 466 रन ही बना सके।

ऋतुराज CSK के लिए लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले पहले प्लेयर
धोनी की टीम CSK प्ले-ऑफ से बाहर होनी वाली पहली टीम थी। लेकिन टीम के लिए एक चीज सबसे अच्छी रही, वह है ऋतुराज गायकवाड़। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कोरोना से जूझने के बाद उन्होंने टीम में जगह बनाई। शुरुआती 3 मैचों में अच्छा नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आखिर में उन्हें 3 मैच में फिर मौका मिला, जिसमें उन्होंने लगातार 3 फिफ्टी लगाई। वे ऐसा करने वाले CSK के पहले प्लेयर हैं।

ऋतुराज के अलावा CSK के लिए फाफ डु प्लेसिस भी परफॉर्मेंस में पैसा वसूल साबित हुए। टॉप-5 में KKR के लिए शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी का नाम भी है, जिन्होंने अपनी कीमत से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया।

ऑलराउंडर मैक्सवेल का एक रन 10 लाख रुपए का पड़ा
सबसे हैरान करने वाली बात किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए रही। उन्होंने 10.75 करोड़ रुपए खर्च कर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा था, लेकिन उन्होंने 13 मैच में सिर्फ 108 रन बनाए और 3 ही विकेट लिए। बेस्ट टी-20 बैट्समैन की पहचान रखने वाले मैक्सवेल सीजन में एक भी छक्का नहीं लगा सके। इस बात ने दिग्गजों को भी चौंकाया है। फ्रेंचाइजी को उनका एक विकेट 3.58 करोड़ और एक रन 9.95 लाख रुपए का पड़ा।

स्टोक्स ने शतक लगाया, लेकिन उनके 2 विकेट 12.50 करोड़ रुपए के रहे
इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने एक सीजन के 12.50 करोड़ रुपए दिए हैं। स्टोक्स ने पिता को कैंसर होने की वजह से टीम को बीच टूर्नामेंट में जॉइन किया था। उन्होंने 8 मैच में सिर्फ 2 ही विकेट लिए। इस लिहाज से टीम को उनका एक विकेट 6.25 करोड़ रुपए का पड़ा। हालांकि, उन्होंने बल्ले से 285 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चैम्पियन मुंबई के खिलाफ शतक लगाकर राजस्थान को जीत भी दिलाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rohit Sharma; IPL 2020 Highest Paid Batsman | Who Is The Most Expensive Batsman In IPL UAE 2020? Virat Kohli MS Dhoni Low Paid Padikkal Ruturaj Gaikwad


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38EDzLB

Wednesday, November 11, 2020

वनप्लस 9 सीरीज के 2 स्मार्टफोन मार्च 2021 में हो सकते हैं लॉन्च, इसके फीचर्स की डिटेल लीक हुई

प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी वनप्लस अब 9 सीरीज को लॉन्च करने तैयारी कर रही है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज के 2 मॉडल ही लॉन्च करेगी। ये कंपनी के नए फ्लैगशिप मॉडल भी होंगे। हालांकि, कंपनी अपनी इन सीरीज में 'T' लेटर का इस्तेमाल कर रही है।

कंपनी ने वनप्लस 8 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें उसने वनप्लस 8T को जोड़ा। वहीं, वनप्लस 7 सीरीज जो 2019 में लॉन्च की गई थी, उसमें वनप्लस 7T और वनप्लस 7T प्रो को जोड़ा गया।

टिप्सटर ने दी मॉडल नंबर की जानकारी
टिप्सटर TechDroider ने बताया है कि कंपनी वनप्लस 9 सीरीज के दो रेगुलर स्मार्टफोन वनप्लस 9 और वनप्लस 9 प्रो ही लॉन्च करेगी। इसमें तीन मॉडल नहीं मिलेंगे। कंपनी ये सीरीज मार्च 2021 में लॉन्च कर सकती है। टिप्सटर की इस बात से पता चलता है कि कंपनी इस सीरीज का तीसरा मॉडल वनप्लस 9 अल्ट्रा या वनप्लस 9T को लॉन्च नहीं करेगी।

टिप्सटर ने इस बात का भी दावा किया है कि वनप्लस 9 तीन मॉडल नंबर LE2110, LE2117 और LE2119 पर और वनप्लस 9 प्रो 2 मॉडल नंबर LE2120 और LE2127 पर काम कर रही है। हालांकि, इससे पहले इसी टिप्सटर ने ट्वीट करके कहा था कि वनप्लस 9 का मॉडल नंबर LE2110 और वनप्लस 9 प्रो मॉडल नंबर LE2117, LE2119 और LE2120 होंगे।

वनप्लस 9 सीरीज स्पेसिपिकेशन (एक्सपेक्टेड)
वनप्लस 9 को लेकर आए रूमर्स के मुताबिक, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में वायर्ड के साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। वनप्लस 9 सीरीज का डेवलपमेंट कोडनेम ‘Lemonade' के साथ किया जा रहा है। फोन को कम से कम चार वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GTJFMX

ऑस्ट्रेलिया ने टीम की घोषणा की; विल पुकोवस्की सहित पांच नए चेहरे

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम की घोषणा कर दी है। विल पुकोवस्की सहित टीम में पांच नए चेहरे शामिल किए गए है। वहीं कैमरून ग्रीन को वनडे-टी-20 के बाद टेस्ट में भी जगह मिली है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलना है। पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में डे नाइट होगा। उससे पहले वनडे और टी-20 के मैच खेले जाएंगे।

टीम में ये हैं नए चेहरे

कैमरून और पुकोवस्की के साथ ही सीन एबॉट, मिशेल स्वेपसन और माइकल नेसर टेस्ट डेब्यू करेंगे। टिम पेन टीम के कप्तान होंगे। जबकि पैट कमिंस वाइस कैप्टन होंगे।

सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन ट्रेवर होन्स ने क्या कहा

सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन ट्रेवर होन्स ने कहा, “मार्श शेफील्ड शील्ड के शुरुआती मैचों में कई प्लेयर्स ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इनमें कैमरून ग्रीन और विल पुकोवस्की भी शामिल थे। इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इन्हें टीम में शामिल किए जाने की मांग की जा रही थी। इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर हम लोग खुश हैं। इन दोनों को बेहतर टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का अवसर मिलेगा।’

उन्होंने आगे कहा- हमने पारंपरिक परंपरा का पालन करते हुए टीम के कैप्टन और वाइस कैप्टन को बनाया गया है। वहीं अनुभवी ट्रैविड हेड को भी शामिल किया गया है।

पुकोवस्की ने घरेलू टूर्नामेंट में बनाए दो डबल सेंचुरी

पुकोवस्की ने मार्श शेफील्ड शील्ड में शुरुआती मैचों में 495 रन बनाए थे। इसी को देखते हुए टेस्ट में जगह दी गई है। वह टेस्ट डेविड वॉर्नर के साथ टेस्ट की ओपनिंग करेंगे। भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में पुकोवस्की को शामिल करने के लिए पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल और माइकल क्लार्क ने सिफारिश की थी।

होन्स ने कहा-पुकोवस्की का समर सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने दो डबल सेंचुरी लगाए थे। जिसकी वजह से ही उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी गई है। ताकि उन्हें भविष्य के लिए भी तैयार किया जा सके। वहीं सीन एबॉट, मिशेल स्वेपसन और माइकल नेसर भी फर्स्ट क्लास मैच में बेहतर प्रदर्शन किए हैं। इसलिए इन्हें भी टेस्ट में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम: सीन एबॉट, जो बर्न्स, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, टिम पेन (कैप्टन), जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन , मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।

ऑस्ट्रेलिया ए टीम: सीन एबॉट, एश्टन एगर, जो बर्न्स, जैक्सन बर्ड, एलेक्स केरी, हैरी कॉनवे, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, निक मैडिसन, मिशेल मार्श , माइकल नेसर , टिम पेन, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोवस्की, मार्क स्टेकेटी, विल सदरलैंड, मिशेल स्वॉनसन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
1st ODI (डे नाइट) 27 नवंबर सिडनी
2nd ODI (डे नाइट) 29 नवंबर सिडनी
3rd ODI (डे नाइट) 2 दिसंबर कैनबरा
1st T20 ( नाइट) 4 दिसंबर कैनबरा
2nd T20 (नाइट) 6 दिसंबर सिडनी
3rd T20 (नाइट) 8 दिसंबर सिडनी
1st Test (डे नाइट) 17-21 दिसंबर एडिलेड
2nd Test 26-30 दिसंबर मेलबोर्न
3rd Test 07-11 जनवरी सिडनी
4th Test 15-19 जनवरी ब्रिस्बेन


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विल पुकोवस्की को भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बतौर ओपनर शामिल किया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35leRhh

कोहली ने आईपीएल में करिअर स्ट्राइक रेट से धीमा खेल दिखाया, राहुल की भी यही परेशानी

आईपीएल-13 के मुकाबले खत्म हो गए हैं। टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया जाएगी। टीम को वहां तीन टी-20 के अलावा वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। टी-20 टीम में शामिल 16 खिलाड़ियों के लीग का प्रदर्शन देखें तो कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान लोकेश राहुल दोनों ने धीमा खेल दिखाया। दोनों का लीग का स्ट्राइक रेट करिअर स्ट्राइक रेट से भी धीमा रहा। गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी और दीपक चाहर के स्ट्राइक रेट में बढ़ोतरी हुई। 16 खिलाड़ियों के प्रदर्शन का एनालिसिस।

1. कोहली हर 100 गेंद पर 17 रन कम बना रहे: कोहली ने लीग के 15 मैच में 42 की औसत से 466 रन बनाए। 3 अर्धशतक भी। स्ट्राइक रेट 121 का रहा। उनका इंटरनेशनल करिअर स्ट्राइक रेट 138 का है। यानी कोहली हर 100वीं गेंद पर अब 17 रन कम बना रहे हैं। औसत में भी कमी आई है।

2. राहुल ने सबसे ज्यादा रन तो बनाए पर खेल धीमा रहा: ओपनर बल्लेबाज और उपकप्तान लोकेश राहुल ने लीग के 14 मैच में 56 की औसत से सबसे ज्यादा 670 रन बनाए। एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए। स्ट्राइक रेट 129 का रहा। इंटरनेशनल की बात करें तो उनका स्ट्राइक रेट 146 का है।

3. मयंक अग्रवाल ने खुद को बतौर ओपनर साबित किया: मयंक अग्रवाल पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल खेल सकते हैं। लीग के 11 मैचों में इन्होंने 39 की औसत से 424 रन बनाए। 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए। स्ट्राइक रेट भी 156 का। टी20 करिअर में 147 मैच में 26 की औसत से 3393 रन बना चुके हैं।

4. धवन ने दो शतक लगाए लेकिन 4 बार शून्य पर आउट हुए: ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने लीग के 17 मैच में 44 की औसत से 618 रन बनाए। 2 शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे। 4 अर्धशतक भी लगाए। लेकिन प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव रहता है। लीग में वे चार बार शून्य पर आउट हुए।

5. अय्यर ने खुद को मिडिल ऑर्डर में स्थापित किया: श्रेयस अय्यर ने लीग के 17 मैच में 35 की औसत से 519 रन बनाए। 3 अर्धशतक लगाए। कई बार पारी लड़खड़ाने पर टीम को संभाला। वनडे के बाद अय्यर ने खुद को टी20 में मिडिल ऑर्डर में स्थापित किया है।

6. मनीष पांडे में निरंतरता की कमी, 3 अर्धशतक लगाए: मनीष पांडे के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही। लीग के 16 मैच में 33 की औसत से 425 रन बनाए। 3 अर्धशतकीय पारी खेली। फील्डिंग में भी कई कैच छोड़े। टी20 इंटरनेशनल के 38 मैच में 707 रन।

7. पंड्या ने बल्ले से दम दिखाया लेकिन गेंदबाजी पर अभी भी संशय: हार्दिक पंड्या ने लीग के 14 मैचों में 35 की औसत से 281 रन बनाए। एक अर्धशतक भी लगाया। स्ट्राइक रेट लगभग 180 का। 25 छक्के मारे। लेकिन उन्होंने बतौर गेंदबाज एक भी गेंद नहीं डाली। यह टीम के लिए परेशानी की बात है।

8. सैमसन के पहले 2 मैच में 2 अर्धशतक, अंतिम 12 मैच में सिर्फ एक: विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहले दो मैच में दो अर्धशतक लगाए। लेकिन अगले 12 मैच में सिर्फ एक। उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ 375 रन बनाए। प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव रहा।

इशान किशन, सूर्यकुमार और राहुल चाहर को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिली जगह

विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और लेग स्पिनर राहुल चाहर अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टी20 टीम में जगह नहीं बना सके। इशान ने 14 मैच में 57 की औसत से 516 रन बनाए। 4 अर्धशतक भी। सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 480 रन बनाए। वहीं लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 15 मैच में 15 विकेट लिए।

गेंदबाजी: बुमराह और चहल पहले की तरह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं

9. बुमराह पहले की तरह खतरनाक, दो बार चार विकेट लिए: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 15 मैच में 27 विकेट लिए। इकोनॉमी 6.73 की रही। 2 बार 4 विकेट झटके। स्ट्राइक रेट 13.3 का। टी20 इंटरनेशनल के 50 मैच में 59 विकेट ले चुके हैं।

10. चहल मिडिल ओवरों में कारगर, इकोनॉमी भी बेहतर हुई: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 15 मैच में 19 की औसत से 21 विकेट लिए। इकोनॉमी 7.08 की और स्ट्राइक रेट 16.3 का रहा। टी20 इंटरनेशनल के 42 मैच में 24 की औसत से 55 विकेट लिए हैं।

11. शमी ने नई गेंद से विकेट लिए, लेकिन काफी महंगे साबित हुए: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 14 मैच में 23 की औसत से 20 विकेट लिए। इकोनॉमी 8.57 की जबकि स्ट्राइक रेट 16.1 का रहा। नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। वहीं टी20 इंटरनेशनल के 11 मैच में 12 विकेट ले चुके हैं।

12. दीपक चाहर का प्रदर्शन औसत रहा, इकोनॉमी भी खराब रही: तेज गेंदबाज दीपक चाहर मौजूदा सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। 14 मैच में 12 विकेट ही ले सके। इकोनॉमी 7.61 की रही। टी20 इंटरनेशनल के 10 मैच में 15 की औसत से 17 विकेट लिए हैं।

13. नटराजन यॉर्कर किंग रहे, इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नजराजन ने लीग के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा यॉर्कर गेंदें फेंकी। 16 मैच में 16 विकेट लिए। इकोनॉमी 8.02 की और स्ट्राइक रेट 23.5 का रहा। इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।

14. सैनी का प्रदर्शन फीका रहा लेकिन स्लॉग ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की: तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने सीजन में औसत प्रदर्शन किया। वे 13 मैच में सिर्फ 6 विकेट ले सके। इकोनॉमी 8.29 की रही। स्लॉग ओवरों में अच्छी गेंदबाजी और स्पीड के कारण मौका मिला।
ऑलराउंडर

15. जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से औसत रहे, अनुभव का फायदा मिला: बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा लीग के मौजूदा सीजन में 14 मैच में सिर्फ 6 विकेट ले सके। इकॉनामी 8.75 की और स्ट्राइक रेट 36.3 की रही। बल्लेबाजी में एक अर्धशतक के साथ 232 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में 49 मैच का अनुभव।

16. वाशिंगटन सुंदर सबसे कंजूस भारतीय गेंदबाज रहे, रन भी बनाए: ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर लीग के मौजूदा सीजन में सबसे कंजूस भारतीय गेंदबाज रहे। 15 मैच में 8 विकेट लिए और इकोनॉमी सिर्फ 5.96 की रही। 111 रन भी बनाए। नई गेंद से गेंदबाजी करने में माहिर। लीग में कई बार ऐसा किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kohli showed career slowing in IPL with career strike rate, Rahul's same problem


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pmHeDJ

अगले साल जनवरी-फरवरी में हो सकता है, एक नई फ्रेंचाइजी को जोड़ने की तैयारी:अहमदाबाद लीग से जुड़ने वाली 9वीं टीम हो सकती है

आईपीएल 2020 के समाप्त होने के साथ ही आईपीएल 2021 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीजन की शुरुआत अगले साल मार्च के अंत में हो सकती है। बीसीसीआई सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन करा सकती है। हालांकि, आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने अभी तक इसपर बैठक नहीं की है। लेकिन फ्रेंचाइजियों से इसके बारे में बात की गई है। बोर्ड अधिकारी ने कहा, ‘समय की कमी है, लेकिन मेगा ऑक्शन सभी के हित में होगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल औपचारिक रूप से अगले 2 हफ्तों में इस पर निर्णय लेगी और सभी को सूचित करेगी।’ 2021 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन पूर्वनिर्धारित थी, लेकिन इस सीजन के आयोजन में देरी की वजह से अब समय काफी कम बचा है, जिसकी वजह से इसे रद्द करने की बात हो रही थी। अब जनवरी या फरवरी में मेगा ऑक्शन का आयोजन हो सकता है। वहीं मार्च के अंत में नए सीजन की शुरुआत हो सकती है। फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआई ने हमें ऑक्शन की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने आधिकारिक रूप से नहीं कहा, लेकिन वे इसकी तैयारी में हैं।’
नया मोटेरा हो सकता है अहमदाबाद टीम का बेस
इसके साथ ही एक नई फ्रेंचाइजी भी जोड़ी जा सकती है, जिससे टीमों की संख्या 9 हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो टीम अहमदाबाद की हो सकती है। यहां हाल ही में सबसे अधिक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है। 2018 में हुए पिछले ऑक्शन में तीन खिलाड़ी को रिटेन करने और दो खिलाड़ी को राइट टू मैच (आरटीएम) से वापस जोड़ने का नियम था। नई टीम आने के बावजूद इस नियम के रहने की उम्मीद है। फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘रिटेंशन पॉलिसी जारी रहनी चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं होने से टीमों की ब्रांड वैल्यू पर असर पड़ सकता है।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL-13 इस बार यूएई में हुआ। मुंबई इंडियंस पांचवी बार चैम्पियन बनी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nhlqaQ

पैट कमिंस का 1 विकेट 1.3 करोड़ का; मुरुगन-गोपाल सबसे किफायती रहे, 2 लाख का पड़ा 1 विकेट

IPL का 13वां सीजन खत्म हो गया। फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 5वीं बार खिताब जीत लिया है। इस सीजन के कुल 60 मैच में 78 बॉलर्स ने 668 विकेट लिए। 20 गेंदबाज खाता भी नहीं खोल सके। सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे बॉलर रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में सबसे ज्यादा ज्यादा कीमत 15.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

हालांकि, टीम को वे काफी महंगे पड़े। कमिंस ने 14 मैच में 12 विकेट लिए। बीच टूर्नामेंट में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लगातार 4 मैच में कोई विकेट नहीं मिला था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुनील नरेन का नाम है। उन्हें KKR ने रिटेन किया था, जिनकी कीमत 12.50 करोड़ रुपए रही। वे 10 मैच में सिर्फ 5 ही विकेट ले सके। टीम को उनका एक विकेट कमिंस से भी महंगा यानि 2.50 करोड़ रुपए का पड़ा।


मुरुगन, गोपाल और अर्शदीप सबसे किफायती

सीजन में कुछ बॉलर ऐसे भी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने बेहद कम कीमत पर खरीदा, जो महंगे प्लेयर्स के मुकाबले काफी किफायती रहे। इनमें किंग्स इलेवन पंजाब के मुरुगन अश्विन और अर्शदीप सिंह के अलावा राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल शामिल हैं।

दिल्ली के लिए ट्रंप कार्ड रहे नोर्तजे
एनरिच नोर्तजे को नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें बेस प्राइज पर ही टीम में शामिल कर लिया। मैनेजमेंट का यह फैसला सही साबित हुआ और नोर्तजे ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने 16 मैच में 22 विकेट लेकर टीम को फाइनल तक पहुंचाया। नोर्तजे ने IPL इतिहास की पहली और दूसरी सबसे तेज बॉल भी फेंकी, जिसकी रफ्तार 156.22 और 155.21 रही।

युवा टी नटराजन ने दिग्गजों को चौंकाया
यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन को IPL की खोज कहा जा सकता है। लीग में उनका यह दूसरा सीजन रहा। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में 16 मैच खेले, जिनमें 16 विकेट लेकर टीम को प्ले-ऑफ तक पहुंचाया।


ऑलराउंडर स्टोक्स ने 8 मैच में सिर्फ 2 विकेट लिए

ऑलराउंडर्स में फैंस की नजरें सबसे ज्यादा इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल पर थीं। लेकिन यह दोनों ही टीम के लिए सबसे महंगे साबित हुए। पिता को कैंसर होने की वजह से स्टोक्स ने बीच टूर्नामेंट में टीम को जॉइन किया था। उन्होंने 8 मैच में सिर्फ 2 ही विकेट लिए। इस लिहाज से टीम को उनका एक विकेट 6.25 करोड़ रुपए का पड़ा।

13 मैच में एक भी छक्का नहीं लगा सके मैक्सवेल
सबसे हैरान करने वाली बात किंग्स इलेवन पंजाब के लिए रही। उन्होंने 10.75 करोड़ रुपए खर्च कर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा था, लेकिन उन्होंने 13 मैच में सिर्फ 108 रन बनाए और 3 ही विकेट लिए। चौंकाने वाली बात है कि वे एक भी छक्का नहीं लगा सके। फ्रेंचाइजी को उनका एक विकेट 3.58 करोड़ और एक रन 9.95 लाख रुपए का पड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunil Narine; IPL 2020 Highest Paid Bowler | Who Is The Most Expensive Bowler In IPL UAE 2020? Pat Cummins Glenn Maxwell Ben stokes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32yFbD6