
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपनी पहली सूची जारी कर सकती है....
from आज तक https://ift.tt/2oOH65n
Watch the best live coverage of your favourite sports: Football, Golf, Rugby, Cricket, Tennis, F1, Boxing, plus the latest sports news, transfers & scores. Check out latest sports news and headlines from Cricket, Football, Tennis, Badminton, sports coverage, live cricket score, match results and more ...
खेल डेस्क. भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से पुणे और तीसरा टेस्ट 19 अक्टूबर से रांची में होगा। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ये 14वीं टेस्ट सीरीज होगी। पिछली बार भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तब टीम इंडिया 1-2 के अंतर से सीरीज हार गई थी। भारतीय टीम को पिछली सीरीज जीत 2015 में मिली थी। तब उसने दक्षिण अफ्रीका को 4 टेस्ट की सीरीज में 3-0 से हराया था। एक मुकाबला ड्रॉ रहा था।
दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में भारतीय टीम को जीत मिली थी। भारत ने जोहानिसबर्ग में खेले गए उस मुकाबले को 63 रन से अपने नाम किया था। वहीं, भारतीय मैदानों पर दोनों के बीच पिछला मुकाबला दिसंबर, 2015 में दिल्ली में खेला गया था। तब भी टीम इंडिया ही जीती थी। उसने दक्षिण अफ्रीकी टीम को 337 रनों के विशाल अंतर से हराया था।
दोनों टीमों के बीच खेली गई सीरीज
साल | कितने टेस्ट | कौन जीता |
1992 | 4 | दक्षिण अफ्रीका 1-0 से जीता |
1996 | 3 | भारत 2-1 से जीता |
1996-97 | 3 | दक्षिण अफ्रीका 2-0 से जीता |
2000 | 2 | दक्षिण अफ्रीका 2-0 से जीता |
2001 | 2 | दक्षिण अफ्रीका 1-0 से जीता |
2004 | 2 | भारत 1-0 से जीता |
2006-07 | 3 | दक्षिण अफ्रीका 2-1 से जीता |
2008 | 3 | सीरीज 1-1 से ड्रॉ |
2010 | 3 | सीरीज 1-1 से ड्रॉ |
2013 | 2 | दक्षिण अफ्रीका 1-0 से जीता |
2015 | 4 | भारत 3-0 से जीता |
2018 | 3 | दक्षिण अफ्रीका 2-1 से जीता |
मौजूदा भारतीय टीम में द. अफ्रीका के खिलाफ कोहली सबसे सफल बल्लेबाज
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 टेस्ट में 758 रन बनाए हैं। वे मौजूदा भारतीय टीम में अफ्रीकी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 47.37 की औसत से रन बनाए। इस दौरान 2 शतक लगाया। दूसरे स्थान पर चेतेश्वर पुजारा हैं। उन्होंने 11 टेस्ट में 32.26 की औसत से 613 रन बनाए। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा टीम में शामिल बल्लेबाजों में कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके 9 मैच में 440 रन हैं। डुप्लेसिस ने इस दौरान 1 शतक लगाया। उनका औसत 27.50 का रहा।
मौजूदा भारतीय टीम में द. अफ्रीका के खिलाफ अश्विन के नाम सबसे ज्यादा विकेट
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 मैच में 38 विकेट लिए। वे अफ्रीकी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मौजूदा भारतीय गेंदबाज हैं। रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। जडेजा ने 5 मैच में और इशांत ने 13 मैच में 29-29 विकेट लिए। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल वर्नोन फिलैंडर ने 6 टेस्ट में 28 विकेट लिए। वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं। इस मामले में कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 17 विकेट लिए।
टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, उमेश यादव।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बवुमा, थिउनिस डी ब्रइन, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), डीन एल्गर, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, एडेन मार्कराम, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वर्नोन फिलैंडर, डेन पिएट, कगिसो रबाडा, जुबैर हम्जा।
Track coach Alberto Salazar, who trained four-time Olympic champion Mo Farah and a number of other top runners, has been given a four-year ban by the U.S. Anti-Doping Agency.
Rob Pizzo looks at which teams have the best chance to win Canada's first Stanley Cup since 1993.
Michaell Chirinos scored in stoppage time and the Vancouver Whitecaps beat the Los Angeles Galaxy 4-3 on Sunday.
Michaell Chirinos scored in stoppage time and the Vancouver Whitecaps beat the Los Angeles Galaxy 4-3 on Sunday.
Cameron Champ made a 3-foot birdie putt on the 18th hole for a one-stroke victory over Adam Hadwin on Sunday in the Safeway Open, finishing off an emotional week with his grandfather battling cancer.
The Sacramento Kings will be making the 20-hour trip to India in luxury.
Omar Gonzalez had a goal and an assist to help Toronto to a 2-2 tie with the Chicago Fire on Sunday.
Omar Gonzalez had a goal and an assist to help Toronto to a 2-2 tie with the Chicago Fire on Sunday.
अजय दुबे (हेल्थ डेस्क). अक्सर लोग हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में फर्क नहीं कर पाते। मरीज को दूसरा जीवन देने वाली सीपीआर तकनीक को नहीं जानते। कैसे समझें कि हृदय स्वस्थ है या नहीं, ऐसे तमाम सवालों के जवाब दे रहे हैं एक्सपर्ट।
हार्ट अटैक से बहुत अलग और घातक है कार्डिएक अरेस्ट। अधिकांश लोग दोनों को एक ही मानते हैं, लेकिन इनमें अंतर है। जब दिल की धड़कन रुक जाती है और वह शरीर के बाकी हिस्सों को रक्त की आपूर्ति नहीं कर पाता है तो उस स्थिति को कार्डिएक अरेस्ट कहा जाता है।
जब दिल तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में कोई बाधा आती है, तब हार्ट अटैक होता है। धमनियों में एकाएक क्लाट जमने से 100% अवरुद्ध होने से हार्ट अटैक होता है।
क्या होता है? : सीने में दर्द या सीने का भारी होना। इसका सबसे सामान्य लक्षण है। इसके अलावा सांस फूलना, पसीना आना, उल्टी होना अन्य लक्षण हैं। ये लक्षण तुरंत या कुछ घंटों बाद भी सामने आते हैं।
क्या है वजह? : खराब जीवनशैली इसकी सबसे बड़ी वजह है। खान-पान में अनियमितता, कम सक्रिय रहना और कम नींद लेने जैसे कई कारण इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।
क्या है इलाज? : तुरंत स्प्रिन की दो गोलियां दी जाएं। इसके बाद ECG के माध्यम से डायग्नोसिस किया जाता है। बंद धमनियों को दवा से खोला जाता है। जरूरत पड़ने पर स्टेंट का उपयोग।
यह जीवन रक्षक तकनीक है। इसमें मरीज के सीने के बायीं ओर एक हथेली पर दूसरी हथेली रखकर प्रेशर दिया जाता है (लगभग 100 प्रति मिनट)। इसके अलावा मरीज की नाक बंद कर मुंह से भी सांस दी जाती है।
हमारा दिल तंदुरुस्त है या नहीं, क्या हम खुद भी जांच सकते हैं? दिल को तंदुरुस्त रखने में धड़कनों की भी भूमिका होती है। इसको जांचने के लिए डॉ. सुब्रतो मण्डल कार्डियोलॉजिस्ट, भोपाल बता रहे हैं एक वैज्ञानिक फॉर्मूला-
पहला चरण : पहले आराम से 5 मिनट बैठें। अब अपने दाएं हाथ से बाएं हाथ की कलाई को पकड़ें और कलाई पर धड़कन को महसूस करें। धड़कन की स्टॉप वॉच से एक मिनट तक गिनती करें। अगर धड़कन 60-100 के बीच है तो मतलब आपका दिल स्वस्थ है। लेकिन इतना काफी नहीं है। दूसरे चरण में आगे की जांच करें।
दूसरा चरण : पहले चरण के अनुसार अपनी धड़कन जांचें और इसे पेपर पर लिख लें। इसके बाद 45 सेकंड तक उठक-बैठक करें। इसके तुरंत बाद खड़े-खड़े ही अपनी धड़कन जांचें। इसे भी पेपर पर लिखें। अब कहीं बैठ जाएं और एक मिनट के बाद फिर से धड़कन की गिनती करें और पेपर पर लिखें। तीनों नंबर जोड़ें और इसमें से 200 घटाएं। प्राप्तांक में 10 से भाग दें।
इसे राजेश के उदाहरण से समझते हैं
राजेश ने पहली जांच की जिसमें धड़कन आई 72
दूसरी जांच में 112
तीसरी जांच में 80 आई
यानी
72 + 112 + 80 = 264
अब इसमें से 200 घटाएं
264 - 200 = 64
फिर इसमें 10 से भाग दें
64 / 10 = 6.4
नतीजा : राजेश का दिल ठीक है। हालांकि उसे जीवनशैली को मेंटेन करने की जरूरत है।
परिणाम
यदि आपको हृदय संबंधी कोई समस्या नहीं भी है, तब भी कुछ टेस्ट ऐसे हैं, जो समय-समय पर आपको करवाने चाहिए। यह भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय स्थिति से प्रति आगाह करेंगे।
उम्र : 20 से 30
1. ब्लड प्रेशर
2. कोलेस्ट्रॉल
3. लिपिड प्रोफाइल
4. डायबिटीज
ये जांचें2-3 साल के अंतर से करवाएं।
उम्र 30 से 40
1. ईको
2. टीएमटी
3. 20 से 30 आयु वर्ग में कराई गईं सभी जांचें जैसे बीपी, कोलेस्ट्रॉल, लिपिड प्रोफाइल, डायबिटीज।
उम्र 40 से 50
1. कोरिनरी सीटी एंजियोग्राफी
2. 20 से 40 आयु वर्ग में कराई गईं सभी प्रकार की जाचें जैसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, लिपिड प्रोफाइल, डायबिटीज, ईको, टीएमटी।
उम्र 50 से 60
20 से 50 साल में कराई गईं सभी जांचें जैसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, लिपिड प्रोफाइल, डायबिटीज, ईको, टीएमटी और कोरिनरी सीटी एंजियोग्राफी बीच-बीच में डॉक्टर की सलाह पर करवाते रहें।
दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के लक्षण हमेशा ही हमारे सामने होते हैं, लेकिन हम उन्हें किसी दूसरी बीमारी से जोड़कर देखने लगते हैं। ऐसे में सही समय पर इलाज नहीं शुरू हो पाता...
1. यूरिन में झाग
समझ लेते हैं : किडनी की बीमारी
सच यह है - कई बार दिल से जुड़ी बीमारी होने पर भी पेशाब में कई हरकत होने लगती है। यूरिन में झाग बनने का इशारा कई बार हृदय की ओर भी होता है। यूरिन में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होने के कारण स्ट्रोक के चांस भी ज्यादा होते हैं।
2. दांतों में दर्द
समझ लेते हैं : ओरल इन्फेक्शन
सच यह है - ओरल इन्फेक्शन के बैक्टीरिया हृदय रोगों का कारण भी होते हैं। जब दांत खराब होते हैं या मसूड़ों में सूजन होती है तो धमनियां सुकड़ जाती हैं। ये धमनियों में प्लाक बना देते हैं। यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।
3. गर्दन या पीठ का दर्द
समझ लेते हैं : सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइसिस
सच यह है - कई बार यह भी दिल की बीमारी का संकेत होता है। इस तरह के दर्द को ‘रेडीएटिंग’ कहते हैं। लगातार बने रहने वाला यह दर्द अचानक उठता है। इसके लिए किसी चोट का या व्यायाम का जिम्मेदार होना जरूरी नहीं है।
4. चक्कर और थकान
समझ लेते हैं : कमजोरी या डीहाइड्रेशन
सच यह है - इस तरह के लक्षण हृदयाघात के भी हो सकते हैं। इसमें खासतौर से बिना किसी मेहनत के भी थकान बनी रहती है। खासतौर से महिलाओं में दिल संबंधी समस्या होने पर थकान ज्यादा होती है।
5. पैरों में सूजन
समझ लेते हैं : किडनी में परेशानी
सच यह है - अगर आपका दिल ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है, तो भी इस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं। शरीर में फैट जमा होने के चलते सूजन होती है। ऐसा होने पर अक्सर व्यक्ति को भूख नहीं लगती और बिना खाना खाए भी पेट बेहद भारी लगता है।
6. खर्राटे
समझ लेते हैं : साइनस की समस्या
सच यह है - इसे ‘स्लीप एप्निया’ कहा जाता है। ऐसे वक्त में खर्राटों की आवाज सामान्य से अलग आने लगती है। ऐसा होने पर दिल पर स्ट्रेस ज्यादा पड़ता है और उसके कमजोर होने की संभावना बढ़ती जाती है।
7. सांस लेने में परेशानी
समझ लेते हैं : अस्थमा
सच यह है - कई बार हृदयघात के दौरान लोगों को सीने में दबाव और दर्द की शिकायत नहीं की बजाय सांस उखड़ने लगती है। एक्सरसाइज या यौन संबंधों के दौरान भी सांस का जल्दी भरने लगता दिल से जुड़ी बीमारी के लक्षण होते हैं।
8. बहुत पसीना
समझ लेते हैं : हाइपरहाइड्रोसिस
सच यह है - स्वैट ग्लैंड में गड़बड़ी, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव, मसालेदार खाना, दवाओं का अत्यधिक सेवन, मौसम और मोटापा
सच क्या है : अक्सर इसकी वजह स्वैट ग्लैंड में गड़बड़ी, स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव, मसालेदार खाना, अधिक दवाएं, मौसम और मोटापे को मान लिया जाता है। लेकिन ठंडे वातावरण में पसीना आना भी हृदयाघात का एक लक्षण है।
9. सीने में दर्द
समझ लेते हैं : एसिडिटी या गैस
सच यह है - सीने में दर्द कई की वजह ‘ब्रेस्टब्रोन’ भी होता है। इसमें सीने के मध्य से बांई ओर दर्द बढ़ता है। ऐसे में पाचन क्रिया में गड़बड़ी अथवा पेट में अक्सर दर्द का बने रहना भी होता है। यह सबसे पहले भूख पर असर करता है।
Cody Fajardo threw three TD passes and ran for another as the Saskatchewan Roughriders clinched a CFL playoff berth with a convincing 41-16 win over the Toronto Argonauts on Saturday night.
Auston Matthews had a goal and two assists, while Frederik Andersen made 16 saves as the Toronto Maple Leafs defeated the Detroit Red Wings 5-0 in the final pre-season game for both teams on Saturday.
Cameron Champ shot a bogey-free 5-under 67 in windy conditions Saturday to take a three-shot lead into the final round of the Safeway Open, ahead of Sebastian Munoz and Canadians Adam Hadwin and Nick Taylor.
Kyle Connor has agreed to a seven-year extension with the Winnipeg Jets worth approximately $50 million US.
Tomi Ameobi scored in the 80th minute as FC Edmonton salvaged a 1-1 draw against HFX Wanderers FC on Saturday in a matchup between last-placed teams in the Canadian Premier League.
Tomi Ameobi scored in the 80th minute as FC Edmonton salvaged a 1-1 draw against HFX Wanderers FC on Saturday in a matchup between last-placed teams in the Canadian Premier League.